रामगढ़ चौक: भंवरिया गांव में गोलीवारी की घटना सामने आई, एक घायल को अस्पताल लाया गया
भंवरिया में गुरुवार 4 बजे पुराने भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट व गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अनिल यादव खेत जोतने गया था। इसी दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है।