जींद: जींद में समाधान शिविर: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने समयबद्ध शिकायत निपटान के दिए निर्देश
जींद के लघु सचिवालय में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर हुआ। नागरिकों ने बिजली, पेंशन, सड़क मरम्मत और इंतकाल जैसी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। अधिकारियों को समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।