सिवनी: सिवनी पहुंचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, विधायक और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Seoni, Seoni | May 27, 2026 भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में आगमन हुआ। बुधवार को बताया गया कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन और कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर संगठन महामंत्री का स्वागत किया। इसके बाद संगठन महामंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।