बाह: खेडा राठौर में भैंस से टकराई बाइक, हलवाई की हुई दर्दनाक मौत
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय बाइक सवार युवक पान सिंह उर्फ मोनू की मौत हो गई। पेशे से हलवाई पान सिंह रात को अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पान सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी, जिससे परिवार में कोहराम मच ग