Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

समाहरणालय के सामने बीच सड़क पर भिड़े भाजपा नेता और युवक, लेनदेन विवाद में चले घूंसे, पैसों के विवाद ने लिया मारपीट का रूप, दोनों ने एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के, राहगीरों की लगी भीड़ कटिहार समाहरणालय के ठीक सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर भाजपा नेता मंटू शाह और मनोज कुमार महतो के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते सड़क रणभूमि में तब्दील हो गई और दोनों एक-दूसरे पर मुक्कों की बरसात करने लगे। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Katihar, Katihar | Jul 6, 2026