बड़गांव: अरविंद सिंह मेवाड़ की वसीयत पर विवाद, बेटियों ने पिता को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया, बेटे ने आरोपों को नकारा
अरविंद सिंह मेवाड़ की वसीयत पर विवाद मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के दिवंगत सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम वसीयत को लेकर विवाद गहरा गया है। बेटियों पद्मजा कुमारी और भार्गवी कुमारी ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे, इसलिए वसीयत वैध नहीं है।