प्रयागराज: डीसीएम ने कार में मारी भयानक टक्कर,एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार को प्रयागराज से लखनऊ जा रहे कार सवार चार युवकों को सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सोम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी विनय केसरवानी, रोशन पटेल और किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सभी लोग प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं।