प्रयागराज: सिविल लाइंस में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा, जेल भेजने की गारंटी देती है BJP
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जारी "न्याय पत्र" को स्थानीय स्तर पर जारी किया। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए विशेष प्रासंगिक बताया। कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने देश को तहस नहस कर दिया है।