प्रयागराज: रेलवे स्टेशन गेट नं०2 के सामने मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धाता का स्टीकर लगी कार के ऊपर चढ़कर मनचलो ने मचाया उत्पात
प्रयागराज रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के सामने राधे लॉज के पास एक कार के ऊपर चढ़कर तीन युवक उत्पात मचाते दिखे। वायरल वीडियो में लोगों का कहना था की जिस कार के ऊपर चढ़कर उत्पात मचाया जा रहा था। उस कार पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धाता का स्टीकर लगा हुआ था।युवक शराब की बोतल हाथ में लिए उत्पात मचा रहे थे और एक दूसरे के ऊपर शराब फेक रहे थे।