शाहबाद: दांता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Shahbad, Baran | Jan 17, 2025 कस्बे के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता में लैब व पोषाहार कक्ष का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, मॉनिटर, सीपीयू सहित अन्य सामान चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया है।