रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड के आवास योजना में लक्ष्य का98.10% आवास निर्माण कार्य हुआ पूरा।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में वीडीओ गौतम कुमार सिन्हा में आवास कर्मियों के साथ आवास निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर किया बैठक। समीक्षा के दौरान पाया गया की आवास योजना में लक्ष्य के अनुरूप 98.10 प्रतिशत आवास योजना के लाभुको के द्वारा आवास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।