कटनी नगर: बाइक सवार ने वृद्ध से बनाया व्यवहार, छुए पैर और जेब मे हाथ डाल निकाल लिए 30 हजार रुपये माधव नगर की वारदात
माधव नगर थाना शनि मंदिर सुविधा धर्मकांटा के पास मंगलवार शाम एक बाइक सवार युवक मंदिर में दर्शन करने पहुंचा इस दौरान यहां सड़क पर मौजूद वृद्ध से युवक ने व्यवहार बनाया उन्हें गले लगाकर पैर छूने के बहाने उनके जेब में हाथ डालकर 30 रुपये निकाल युवक चंपत हो गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत आज बुधवार दोपहर 1 बजे वृद्ध ने एसपी ऑफिस में की हैं