मुज़फ्फरनगर: महिला आयोग ने जेल में किया औचक निरीक्षण, जेल प्रशासन को दी चेतावनी, महिला बंदियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जिला कारागार में यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह व सदस्य सपना कश्यप ने महिला बैरिक का निरीक्षण किया। टीम ने महिला बंदियों की सुविधा,सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और कानूनी सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।आयोग ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ भी जानी। अधिकारियों को तत्काल सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।