सांगानेर: भांकरोटा इलाके में वृद्ध दंपति से पिस्तौल की नोंक पर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा
जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में वृद्ध दंपति को पिस्तौल की नोक पर विरोधी मांगने के मामले में जयपुर पुलिस को कार्रवाई करते हुए गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने फिरौती के मांगे गए लाखों रुपए भी बदमाशों से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी निखिल तिवारी,उस्मान गनी,वसीम अख्तर अखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।