गुना नगर: जिले के कोचिंग संचालकों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एसपी ने कलेक्ट्रेट में ली बैठक, CCTV पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगे
गुना जिले के सभी निजी कोचिंग संचालकों की 3 जुलाई दोपहर को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी हितिका वासल ने कलेक्ट्रेट में बैठक ली। आगजनी सुरक्षा सहित अन्य मानकों को लेकर सभी कोचिंग संचालकों को नियम पालन के निर्देश दिए। 15 दिन में पालन न होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। कोचिंग सेंटरों के सीसीटीवी कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे।