हुज़ूर: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला से भांजे ने किया रेप
Huzur, Bhopal | Jun 11, 2026 राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने अपने ही भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर उसके साथ कई बार गलत काम करता रहा। परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।