महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य ने गर्ल्स कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे है।