सुसनेर: बिहार: सांसद पप्पू यादव ने सुसनेर विधानसभा में बगलामुखी के दर्शन किए, MLA बापू ने किया स्वागत
बुधवार को दोपहर में ढाई बजे बिहार के पूर्णिया के लोकसभा क्षेत्र से सांसद पप्पू यादव सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उनके आगमन पर सुसनेर विधायक भैरोसिह परिहार बापू ने फुलमलाओ से स्वागत किया। उसके पश्चात पप्पू यादव ने मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर मातारानी की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।