श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी से 17 साल की किशोरी घर से लापता हो गई इस मामले में पुरानी आबादी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुरानी आबादी थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई। कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।