भाटापारा: शंकर वार्ड में एक घर के सामने खड़ी एक्टिवा वाहन चोरी,भाटापारा शहर पुलिस ने किया मामला दर्ज
शंकर वार्ड निवासी प्रार्थी विष्णु सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की प्रतिदिन की तरह अपनी एक्टिवा वाहन को हैंडल लॉक कर घर के सामने खड़ा किया और जब घर से बाहर निकल कर देखा तो उक्त स्थान से एक्टिवा वाहन गायब था उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया ।शिकायत के बाद भाटापारा शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।