झांसी: झांसी के ओरछा गेट में टॉयलेट क्लीनर पीकर महिला ने दी जान, अंतिम संस्कार रोककर मायके वालों ने किया हंगामा
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया। रुचि की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। दो माह पहले उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। इलाज के दौरान ग्वालियर में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा कर अंतिम संस्कार नहीं होने दिया।