झांसी: कब्रिस्तान व पुरानी ईदगाह पर भूमाफिया द्वारा कब्रों को तोड़कर कब्जा करने का आरोप, SSP से की गई शिकायत
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2025 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट बाहर के रहने वाले हाजी इकबाल खान ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उनका आरोप है कि कब्रिस्तान व पुरानी ईदगाह पर भू-माफिया द्वारा जेसीबी मशीन से कब्रो को तोड़कर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।