झांसी: ईद और नवरात्र से पहले कोतवाली थाने में हुई पीस कमिटी की बैठक
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2025 झांसी में ईद-उल-फित्र और नवरात्र को लेकर बुधवार को पीस मीटिंग बुलाई गई। शहर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के मुआजिज़ लोग शामिल हुए। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने दोनों धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह प्रशासन का सहयोग करते हुए शहर में अमन का संदेश दें। ताकि सभी लोग आपसे भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।