जौनपुर: जौनपुर में हरे नीम के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के औंका और बाभनपुर गांव की सीमा पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हरे-भरे नीम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर पिकअप वाहन में लादा जा रहा था। मौके पर कई कटे हुए नीम के पेड़ मिले। ग्रामीणों ने कटाई कर रहे लोगों से वन विभाग की अनुमति मांगी, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज