सदर: कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
Sadar, Lucknow | May 28, 2026 लखनऊ में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। टीले वाली मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और देश में खुशहाली, तरक्की व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज को लेकर राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।