चांदपुर: चांदपुर के गांव सुंदरा में जूनियर हाई स्कूल की दीवार भरभरा कर गिरी
बिजनौर में लगातार हो रही वर्षा के कारण चांदपुर के गांव सुंदरा में स्थित जूनियर हाई स्कूल की दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दीवार गिरने के दौरान कोई मौजूद नहीं था घटना से आसपास हड़कंप मच गया। गनीमत रही की घटना के समय कोई वहां मौजूद नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी।