हुज़ूर: भोपाल के बैरागढ़ स्थित एक 175 एकड़ क्षेत्र में फैले बोरवान पार्क में 15 सियारों का है झुंड, बैरागढ़ के लोग हैं दहशत में
Huzur, Bhopal | Sep 12, 2024 भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित 175 एकड़ क्षेत्र में फैले बोरवान पार्क में करीब 15 सियारों का झुंड है।इससे बैरागढ़ के लोग दहशत में है। कई ने तो पार्क में मार्निंगऔर इवनिंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है। वन विभाग ने भी मुनादी कराई है कि लोग अकेले पार्क में न जाएं। शुक्रवार को वन विभाग पिंजरा भी लगाएगा।