हुज़ूर: रातीबड़ इलाके में मवेशी के टकराने से दो पहिया वाहन चालक की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Sep 12, 2024 भोपाल के रातीबड़ इलाके में मवेशी के टकराने से दो पहियावाहन चालक की मौत हो गई है।दो पहिया वाहन चालक ठेकेदारी का काम करता था।वह 8 सितंबर को किसी काम से लौट रहा था, जिस समय मवेशी से टकराकर युवक की गाड़ी फिसली।इसके बाद उसको हक अस्पताल ले जाया गया।वहां से दो अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।अंत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई|