अमानगंज: सेफ क्लिक अभियान-2026: अमानगंज पुलिस ने सड़कों पर उतरकर लोगों को किया जागरूक
अमानगंज। साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान-2026 के तहत अमानगंज पुलिस ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर आमजन को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने की अपील की