घाघरा: टांगर सिकवार गांव में सोमवार को बज्रपात से एक महिला की हुई मौत
Ghaghra, Gumla | Jun 29, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के टांगर सिकवार इट भट्टा के समीप बारिश के साथ हुए वज्रपात में टांगर शिकवार निवासी महिला मीना देवी की मौत हो गई। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि मीना देवी नवडीहा शादी समारोह में घर से करीब ढाई बजे पैदल निकली थी। इसी क्रम में बारिश के साथ वज्रपात हुई।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई