रायगढ़: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में लूटपाट और तोड़फोड़, 1 लाख 50 हजार रुपये लूटने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दे कि रायगढ़ जिला मुख्यालय के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में रविवार 26 अप्रैल की रात एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट,लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।