खेती अब घाटे का सौदा नहीं! मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के किसान सुब्रतो मल्लिक ने पारंपरिक खेती छोड़ उद्यानिकी और ड्रिप इरिगेशन अपनाकर मिसाल पेश की है। ग्राफ्टिंग तकनीक से एक ही पौधे पर टमाटर-बैंगन उगाकर वे सालाना ₹6 लाख तक कमा रहे हैं। आज सुब्रतो न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।