शामली: शामली जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 371 वाहनों का किया गया चालान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल 371 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 312 चालान बाइक पर हेलमेट नही पहनने की वजह से काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया।