भोगांव: ग्राम नवादा में कांग्रेसियों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती मनाई
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में ग्राम नवादा ब्लॉक जागीर में आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयन्ती का आयोजन किया गया। जहां बाबू जगजीवन राम जी की जयंती को मनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।