पीरटांड: प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल मधुबन में जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन 2025 को लेकर की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल मधुबन में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन सृजन 2025 को लेकर मंगलवार को 2 बजे तक एक बैठक की गई। बैठक से पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।