पीरटांड: गिरिडीह के रोहित कुमार श्रीवास्तव ने पारसनाथ शिखर पर 50वीं बार पहुंचकर बनाया कीर्तिमान
गिरिडीह जिले के रोहित कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को 10 बजे 4500 फीट ऊंचे बिहार और झारखंड के सर्वोच्च शिखर पारसनाथ पर 50 वी बार पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।इस कीर्तिमान तक पहुंचने में उन्हें 30 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा।उन्होंने अपनी पहली चढ़ाई स्कूल के दिनों में की थी।साल दर साल चढ़ाई करते करते हुए यह उनका जुनून बन गया।