रेवाड़ी में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और पूर्व मंत्री संपत सिंह को 'चला हुआ कारतूस' व 'एक्सपायरी दवा' बताया।