जसवंतनगर: ग्राम धरवार में करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मृतक के शव का कराया पोस्टमार्टम
जसवंतनगर के ग्राम धरवार में पंखे का तार जोड़ते समय 32 वर्षीय अनिल कुमार करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही पंखा सीने पर गिर गया। परिजन के पहुंचने तक हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने अनिल को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल पुणे के अहमदनगर में सरिया प्लांट में काम करते थे और 15 दिन पहले ही गांव आए थे।