बिहारीगंज: मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अखाड़ों में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बिहारीगंज प्रखंड में मुहर्रम का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। विभिन्न अखाड़ों से निकले ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कुस्थन और हथिऔंधा में युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे