धौलपुर: रोडवेज बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा टला, बस में पीछे से कार घुसी
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही रोडवेज बस के पीछे जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई