चकिया: चकिया तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, एडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
चकिया तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी (एडीएम) चंदौली ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का आवश्यक निर्देश दिया।