बेंगाबाद: बेंगाबाद में फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना, किसानों की ज़मीन, भ्रष्टाचार और जलापूर्ति के मुद्दे उठे
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बेंगाबाद प्रखंड इकाई के बैनर तले मंगलवार को 12 बजे बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना देकर विभिन्न मांगो पर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान कर्णपुरा में किसानों की बहुफसली जमीन को स्टेडियम निर्माण के नाम पर अदालत से कार्रवाई पर रोक के आदेश के बावजूद जबरन घेराबंदी किए जाने का विरोध किया।