शाहबाद मारकंडा नदी में बढ़ते जलस्तर के बीच पुलिस सतर्क, बच्चों को नहाने से रोका शाहाबाद पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मारकंडा नदी समेत नदियों और नहरों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए आसपास के गांवों में संभावित बाढ़ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे और युवक नदी में नहाने पहुंच रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है