शामगढ़: सुवासरा के मारुति नगर से बाइक चोरी, फरियादी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया
सुवासरा थाना क्षेत्र के मारुति नगर के रहने वाले फरियादी द्वारा बताया गया है। कि विगत दिनों घर के बाहर दोपहर के समय एचएफ डीलक्स बाइक खड़ी कर कुछ समय के लिए घर के अंदर घुसा और बाहर गया तो बाइक नहीं दिखी, खोजबीन कर उसे तलाशने का काफी प्रयास किया गया। थाने में पहुंचकर बाइक चोरी होने की जानकारी देते हुए अज्ञात के के खिलाफ आवेदन देकर जांच कर मामला दर्ज करने को कहा