➡️ #सेवा_सेतु_अभियान के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मेगा सेवा शिविर आयोजित
➡️ शिविर में 971 रजिस्ट्रेशन, 550 हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ व निराकरण
➡️ जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित
राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अक्टूबर को जिले के सभी नगरीय निकायों में "सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार" के अंतर्गत शिविर आयोजित किए गए। बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन किए गए।
शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
मेगा शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 971 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिनमें से 550 हितग्राहियों को मौके पर ही निराकरण कर लाभान्वित किया गया। शेष रजिस्ट्रेशन का संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस मेगा सेवा शिविर में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, नगर पालिका परिषद बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पार्षदगण, सभापतिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, एवं तहसीलदार श्रीमती पूनम साहू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ सहज एवं सरल रूप से उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं एवं रजिस्ट्रेशन का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026