बांदा: डाड़िन पुरवा के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Apr 2, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डाड़िन पुरवा के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर मारने के बाद 4 पहिया वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। वहीं परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल युवक बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरेह गांव का निवासी है।