सिंगरौली: अकौरी गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस
जियावान थाना क्षेत्र के ग्राम अकौरी निवासी एक प्रेमी युगल ने गांव के ही समीपी जंगल में एक साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।