पंचकूला: हिसार के अग्रोहा टीले की खुदाई से पहले जीपीआर सर्वे का काम शुरू करवाने पर पंचकूला मेयर ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
हिसार के अग्रोहा टीले की खुदाई से पहले जीपीआर सर्वे का काम शुरू करवाने पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल,विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि अग्रोहा को पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।