शाहजहांपुर: खेत में कंबाइन से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया
शाहजहांपुर।रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव में खेत पर कंबाइन से कुचलकर 64 वर्षीय मनोरमा पांडेय की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, यह हादसा नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या है। मृतका के बेटे विपिन ने बताया कि गांव के ही अशफाक उर्फ राना से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को आरोपी फसल काटने पहुंचे, जिसका विरोध करने पर मनोरमा के साथ मा