राजातालाब: आराजी लाइन में कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा, निकाली गई कलश यात्रा
वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास गंगेश्वर महादेव पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन 23 से 29 मई तक किया गया है। जिसके शुभारंभ के दौरान शुक्रवार को महिलाओं द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाला गया जो गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुभारंभ हुआ।